BusinessIndia

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मिठाइयों से हटाया गया ”पाक” नाम, अब ”श्री” नाम से होगी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब जयपुर की मिठाई की दुकानों पर भी देखने को मिल रहा है। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना इतनी बढ़ गई है कि जिन मिठाइयों के नाम में ‘पाक’ शब्द आता था, उनका नाम अब बदल दिया गया है।

पाक’ हटा, ‘श्री’ आया: मिठाइयों को मिला नया नाम-

पहले जिन मिठाइयों को मोती पाक, आम पाक, मैसूर पाक और गोंद पाक के नाम से जाना जाता था, अब वे मोती श्री, आम श्री, मैसूर श्री और गोंद श्री बन गई हैं। इसी तरह स्वर्ण भस्म पाक का नाम बदलकर स्वर्ण भस्म श्री कर दिया गया है। जयपुर के ज़्यादातर मिठाई विक्रेताओं ने यह बदलाव किया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का असर-

मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि भारत द्वारा पाकिस्तान में की गई स्ट्राइकके बाद देशवासियों में गर्व और सम्मान की भावना बढ़ी है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए ये नाम बदले गए हैं, ताकि किसी भी तरह से ‘पाक’ शब्द का इस्तेमाल न हो, जिसे अब पाकिस्तान से जोड़कर देखा जाता है। यह बदलाव दर्शाता है कि कैसे राष्ट्रीय घटनाएँ रोज़मर्रा की ज़िंदगी और यहाँ तक कि खान-पान की संस्कृति पर भी असर डालती हैं।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button