India

महाकुंभ यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला:लखनव

प्रयागराज से महाकुंभ स्नान करके लौट रहे यात्रियों से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज हादसे का शिकार हो गई. इस बस में 53 यात्री सवार थे, जिनमें से 52 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक यात्री की जलकर मौत हो गई.

घटना फिरोजाबाद के थाना मटसेना इलाके में हुई. यहां एक डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई. जैसे ही बस में धुआं और लपटें उठने लगीं, चालक और यात्रियों में हड़कंप मच गया. समय रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया.

महाकुंभ यात्रियों से भरी बस में लगी आग

सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के साथ शिकोहाबाद सीओ प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ. बस में राजस्थान के नागौर जिले के यात्री महाकुंभ स्नान के बाद वापसी कर रहे थे. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लग गई. आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन इससे पहले कि आग ज्यादा बढ़ती, सभी यात्री बाहर निकाल लिए गए. बस में 53 यात्री थे, लेकिन एक यात्री पवन शर्मा जो नागौर, राजस्थान का रहने वाला था, बस के अंदर सोता रह गया और उसकी जलकर मौत हो गई. पवन के
परिजन भी बस में सवार थे. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है(www.abhinavbharatnews.com)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button