
सीक्किम के ऊंचाई वाले हिल स्टेशनों लाचेन और लाचुंग में करीब 1000 पर्यटक फंस गए हैं। गुरुवार से लगातार भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते यह स्थिति पैदा हुई। भूस्खलन के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके चलते कई गाड़ियां फंस गईं।
आज कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम डेत्चु भूटिया ने बताया, ‘गुरुवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण हुए भूस्खलन से चुंगथांग से लाचेन जाने वाली सड़क पर मुंशीथांग के पास स्थिति खराब हो गई। चुंगथांग से लाचुंग जाने वाली सड़क पर लीमा के पास कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।’
करीब 200 गाड़ियों से यात्रा कर रहे पर्यटक गुरुवार को सड़क पर फंस गए थे। उन्हें गुरुवार रात को ही पुलिस स्टेशन, गुरुद्वारा, आईटीबीपी कैंप और स्थानीय घरों में आश्रय दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘शुक्रवार सुबह उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया और वे गंगटोक के लिए रवाना हो चुके हैं।’ हालांकि, जो पर्यटक गुरुवार या उससे पहले ही लाचेन और लाचुंग पहुंचे थे, वे अभी भी फंसे हुए हैं। अधिकारी ने बतालाया, ‘गुरुवार रात को सूचना मिली कि लाचेन-चुंगथांग सड़क पर मुंशीथांग और लाचुंग-चुंगथांग लासड़क पर लेमा में बड़े भूस्खलन हुए हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार के लिए उत्तरी सिक्किम के सभी यात्रा परमिट रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें पहले से जारी किए गए परमिट भी शामिल हैं।’
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



