India

डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी को गिरफ़्तार किया गया है कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

इस मामले में उनके बेटे कार्तिकेश ने एफ़आईआर दर्ज कराई थी.

कार्तिकेश का कहना है, “मां पल्लवी और बहन कृति अवसाद से पीड़ित थीं और हर रोज़ पिताजी से झगड़ती थीं.”

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है, “मुझे पूरा संदेह है कि वो दोनों मेरे पिता की हत्या में शामिल हैं.”

इस मामले की जाँच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है.

ANIकर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की रविवार को उनके घर पर हत्या कर दी गई थी
68 साल के ओम प्रकाश साल 2015 से 2017 तक कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक रहे थे. उनकी हत्या ने पुलिस को हैरान कर दिया है.

राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी रिटायर डीजीपी स्तर के अधिकारी की हत्या हुई हो. वो साल 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे.

बेंगलुरु के एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (एसीपी) विकास कुमार ने बीबीसी हिन्दी को बताया, “पूर्व डीजीपी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया गया है. उनकी बेटी से भी पूछताछ की जा रही है.”

इससे पहले, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बीबीसी हिन्दी को बताया था, “उनकी (पूर्व डीजीपी की) पत्नी और बेटी में से एक या दोनों इस हत्या में शामिल हैं, क्योंकि उस वक़्त घर पर अन्य कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद नहीं था.”

राज्य के एक अन्य पूर्व डीजीपी, जिनके अधीन ओम प्रकाश ने एक जूनियर आईपीएस अधिकारी के तौर पर काम किया था, उन्होंने नाम न लेने की शर्त पर बीबीसी से कहा, “यह बात जाहिर थी कि उनके वैवाहिक जीवन में विवाद था, क्योंकि पल्लवी हमारे कुछ साथियों की पत्नी से इसकी शिकायत किया करती थी, जिनमें मेरी पत्नी भी शामिल थी. लेकिन जो कुछ हुआ है, वह पूरी तरह चौंकाने वाला है.”

बेंगलुरु के एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस विकास कुमार ने बताया है कि इस मामले में जाँच जारी है
कार्तिकेश ने कहा, “मैंने देखा कि पुलिस और अन्य लोग घर के आसपास इकट्ठा हैं और मेरे पिता के शरीर के आसपास खून बिखरा हुआ है. उनके सिर के पास एक चाकू और बोतल पड़ी हुई थी.”

क्या इस कथित हत्या के पहले उनके बीच कोई बहस हुई थी? इस सवाल पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “परिवार में रिश्तों के बारे जो जानकारी मिल रही है उससे केवल इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है क्योंकि इस मामले में पूछताछ अभी जारी है.”

राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने पत्रकारों से कहा है, “शुरुआती सूचना इशारा करती है कि प्रकाश की पत्नी ने इस अपराध को अंजाम दिया है, लेकिन इस मामले की जांच अभी जारी है. हमें पूरी जानकारी के लिए अभी इंतज़ार करना पड़ेगा.”

परमेश्वर ने याद किया कि प्रकाश ने साल 2015 में डीजीपी रहते हुए उनके साथ काम किया था.

उनका कहना है, “वो एक अच्छे अधिकारी और एक अच्छे इंसान थे. यह नहीं होना चाहिए था. मामले की जांच से सबकुछ पता चल जाएगा.”

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button