IndiaPolitics

राजधानी पटना के जीरो माइल पर सोमवार की देर शाम यात्रियों से खचाखच भरी बेतिया जा रही बस पर तीन अपराधियों ने फायरिंग कर चालक दुष्यंत मिश्रा को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक शख्स घायल हुआ है।

घटना राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ की है। घटना के संबंध में सिटी एसपी पूर्वी राम दास ने बताया कि रात के करीब 9 बजे बजे मसौढ़ी मोड़ पर फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान दो लोगो की पहचान हुई, जिसे अपराधियों ने गोली मारी।

दुष्यंत मिश्रा बस ड्राइवर था, जिसकी गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को पैर में गोली लगी है। सिटी एसपी ने बताया कि इस घटना में चार अपराधी शमिल थे, जिन्होंने 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। गोली लगने से दुष्यंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और आननफानन में दूसरे शख्स को निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, आगे कार्रवाई की जा रही है। सरेआम हुई हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि बस सिंह ट्रैवल्स की थी। कुछ महीने पहले बस के कंडक्टर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button