AstrologyGujaratIndia

भारत विविधताओं का देश है जहां हर राज्य, हर शहर अपनी संस्कृति, परंपरा और खानपान के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा भी शहर है जहां मांस, मछली या अंडा तक बेचना अपराध माना जाता है?

शहर को शुद्ध शाकाहारी घोषित कर दिया गया है। इस खबर को पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे कि ऐसा शहर भारत में वाकई में मौजूद है। इस अनोखे शहर का नाम है पालिताना, जो गुजरात राज्य के भावनगर जिले में स्थित है। पालिताना दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां 100 प्रतिशत शाकाहार अपनाया गया है। यहां मांसाहार पूरी तरह बैन है और कोई भी व्यक्ति मांस या अंडा नहीं बेच सकता

साल 2014 में गुजरात सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पालिताना शहर को शुद्ध शाकाहारी क्षेत्र घोषित कर दिया था। इसके तहत शहर में जानवरों की हत्या, मांस बेचने या मांस खाने जैसी गतिविधियों को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। पालिताना को शुद्ध शाकाहारी क्षेत्र घोषित करने के पीछे एक बड़ी वजह है — यहां की धार्मिक आस्था। पालिताना जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है।

शत्रुंजय पहाड़ियां और जैन तीर्थ

पालिताना के पास स्थित शत्रुंजय पहाड़ियों पर 800 से अधिक जैन मंदिर मौजूद हैं। इनमें सबसे प्रमुख मंदिर भगवान आदिनाथ का है, जो जैन धर्म के पहले तीर्थंकर माने जाते हैं। यहां हर साल हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। जैन धर्म में अहिंसा को सर्वोपरि माना गया है। जानवरों को मारना और मांसाहारी भोजन करना जैन धर्म में सख्त रूप से निषिद्ध है। इसी वजह से पालिताना में जानवरों की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।

पालिताना में सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु भी शुद्ध शाकाहारी भोजन का ही सेवन करते हैं। यहां किसी भी होटल, ढाबे या रेस्तरां में नॉनवेज डिश नहीं मिलती। हर थाली में सात्विक और शुद्ध शाकाहारी खाना ही परोसा जाता है।

विश्व में अनोखी पहचान

पालिताना को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें बताया गया कि यह शहर दुनिया का पहला ऐसा नगर है जहां शुद्ध शाकाहारी जीवनशैली को कानूनी रूप से लागू किया गया है। इस कारण अब पालिताना को दुनिया भर में एक अनोखी और आध्यात्मिक पहचान मिल गई है। इस शहर में सिर्फ शुद्ध भोजन ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शांति भी महसूस होती है। यहां का वातावरण बेहद शांत, निर्मल और पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि हर साल हजारों विदेशी पर्यटक भी इस स्थान को देखने आते हैं और इसकी सांस्कृतिक विशेषता का अनुभव करते हैं।

प्रशासन और कानून भी सख्त

यहां नॉनवेज बेचने या पकाने की कोशिश करने पर कानूनी कार्रवाई होती है। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम इस नियम को सख्ती से लागू करता है। यही वजह है कि पालिताना में आज तक किसी भी तरह की मांसाहारी गतिविधि की खबर सामने नहीं आई है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button