Gujarat

गुजरात के वडोदरा में सोमवार तड़के एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।हरनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना वडोदरा के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई।

उन्होंने बताया कि बस रात करीब 11 बजे सूरत से रवाना हुई थी और अहमदाबाद जा रही थी, तभी पीछे से एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. हितेंद्र चौहान ने बताया, ‘नौ लोगों को एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।’

उन्होंने बताया कि पांच घायलों को छुट्टी दे दी गई है तथा दो को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक को इलाज के लिए अहमदाबाद भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अहमदाबाद निवासी चंदूभाई कुंभानी (58) और अमरेली के पार्थ बावलिया (25) के रूप में हुई है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button