GujaratIndiaPolitics

शीरोही में पुलिस ने पिकअप में ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही महंगे ब्रांड की शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आबूरोड में सामान छोड़ने आया था।

वापसी में लौटते समय शराब ले जा रहा था। लेकिन इससे पहले कि वह गुजरात सीमा में प्रवेश कर पाता, पुलिस ने मावल चौकी पर उसे पकड़ लिया। जब्त की गई शराब की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मेहसाणा गुजरात निवासी भाविन कुमार पुत्र गदाभाई पटेल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भाविन कुमार आबूरोड में सामान छोड़ने आया था और वापस गुजरात जा रहा था। उस दौरान वह राजस्थान निर्मित महंगे ब्रांड की शराब ले जा रहा था। पकड़ी गई शराब ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी। सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पिकअप की तलाशी ली गई तो शराब पाई गई। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर ली। साथ ही पुलिस ने आरोपी द्वारा शराब कहां से ली गई थी और उसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, गुजरात में शराब बैन है। ऐसे में इसकी खासी मांग रहती है। लोग शराब के लिए मुंह मांगा दाम चुकाते हैं। ऐसे में शराब तस्करी करने वाले लोग पुलिस से बचने के लिए रोजाना नए तरीके अपना रहे हैं। शनिवार को ट्रेवल्स बस में शराब तस्करी कर रही आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। इसमें यह भी सामने आया कि ये महिलाएं रात को अहमदाबाद से आबूरोड आती थीं और सवेरे आसपास में संचालित शराब की दुकानों से शराब खरीदकर ले जाती थीं। वहां पर उनको मोटा मुनाफा मिल जाता था।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button