Gujarat

गुजरात में सोमनाथ जाते समय ट्रक की टक्कर से कार सवार बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। वहीं, बेटा और बहू घायल हैं। शनिवार को शव गांव लाए गए तो चीख-पुकार मच गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर पतारी गांव निवासी भीम सिंह (65) का छोटा बेटा आशीष अपनी पत्नी रुबी के साथ गुजरात के अहमदाबाद स्थित महिसाना में एक रिश्तेदार की फैक्टरी काम करता है।

कुछ दिन पहले उसने माता-पिता से सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने के कहा था। जिस पर तीन दिन पहले भीम सिंह, पत्नी पुष्पा देवी (62) के साथ गुजरात गए। वहां छोटे बेटे-बहू के साथ किराये पर कार बुक कर शुक्रवार सुबह सोमनाथ जा रहे थे। तभी जूनागढ़ से पहले कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में भीम सिंह व पुष्पा की मौत हो गई। बेटा आशीष और बहू रूबी घायल हैं। बड़ा बेटा मनीष यहां गांव में रहता है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button