
भारतीय नौसेना के 26 साल के लेफ़्टिनेंट विनय नरवाल भी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों का शिकार हो गए हैं. आतंकियों के इस कायराना हमले के बाद इंडियन नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी, जो पहलगाम आतंकी हमले का शहीद हो गए थे.
बताया जा रहा है कि, दोनों की शादी 16 अप्रैल को हुई थी. जबकि, इस हमले से बीते 4 दिन पहले 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन हुआ था. वो पत्नी के साथ छुट्टी मनाने कश्मीर पहुंचे थे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को अंतिम विदाई दी, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हो गए. यह दंपति 16 अप्रैल, 2025 को विवाह के बंधन में बंधा था, और उनकी नई जिंदगी की शुरुआत को मात्र कुछ दिन ही बीते थे. उनकी पत्नी ने आंसुओं के बीच कहा,’मेरे पति ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. इस हृदयविदारक विदाई ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे देश को भावुक कर दिया.
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



