
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबले से पहले टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने पहलगाम अटैक में पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की।
इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान खिलाड़ी पहलगाम अटैक में मारे गए लोगों के प्रति गमगीन नजर आए। आईपीएल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाऊंट पर इसकी एक वीडियो भी पोस्ट की है।
पोस्ट में लिखा गया कि आइए हम सब शांति और मानवता के लिए खड़े हों। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए हैदराबाद में एक मिनट का मौन रखा गया। आज रात के खेल के लिए सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, कमेंटेटर और मैच अधिकारी काली पट्टी बांधे हुए हैं।
टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहूंगा। हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छा ट्रैक लग रहा है, हमारे लिए बस एक बदलाव है – अश्विनी की जगह विग्नेश को मौका मिला है। हमें बस अपनी योजनाओं को लागू करने और खेल को यथासंभव सरल बनाने की जरूरत है, ठीक से योजना बनानी होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हमारे लिए एक बदलाव – जयदेव की जगह शमी को मौका मिला है। यह सकारात्मकता का कारण है, हम इस सतह और मैदान को अच्छी तरह से जानते हैं। हमने इस साल बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। पहलगाम आतंकी हमले पर कमिंस ने कहा कि यह हमारे लिए भी बहुत दुखद रहा है, हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



