
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजारत दौरे पर जाने वाले हैं. पीएम 26 और 27 मई को गुजरात में रहेंगे लेकिन उससे पहले एक बार पाकिस्तान की साजिश नाकाम हुई है.
पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले भारतीय सीमा दल ने गुजरात-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीती रात को घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है. लगातार वॉर्निंग के बाद भी भारतीय सीमा में दाखिल होने वाले पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ जवानों ने मौके पर ही ढेर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को कई बार अलर्ट किया लेकिन वो उनकी एक नहीं सुन रहा था.
इकट्ठा का जा रही जानकारी
गुजरात बीएसएफ फ्रंटियर (Gujarat BSF FTR) के जनसंपर्क अधिकारी की आधिकारिक सुचना मुताबिक बीएसएफ के सतर्क जवानों ने 23 मई 2025 की रात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सफलतापूर्वक मार गिराया. बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर भारतीय इलाके में घुस रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा. जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन वह लगातार आगे बढ़ता रहा. हालात को देखते हुए बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की, जिसमें घुसपैठिया मौके पर ही मारा गया. फिलहाल पाकिस्तानी घुसपैठिए के बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा की जा रही है.
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



