BusinessIndiaPolitics

4 माह पहले भारत आए, ईंट भट्टे पर करने लगे मजूदरी 90 अवैध बांग्लादेशी : मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) के साथ मिलकर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मथुरा में अवैध रूप से रह रहे और ईंट भट्टों पर काम करने वाले 90 बांग्लादेशियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

अवैध रूप से रह रहे बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों पर शिकंजा कसने के साथ ही पूछताछ में अन्य एजेंसियां ​​भी सक्रिय हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनके भारत में घुसने के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना नौहझील क्षेत्र के खाजपुर और बाजना में संचालित ईंट भट्ठों पर छापा मारकर 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार बांग्लादेशियों में 35 पुरुष, 27 महिलाएं और 28 बच्चे शामिल हैं। सभी ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। गिरफ्तार लोगों से अन्य एजेंसियां ​​भी पूछताछ कर रही हैं। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

तीन-चार माह पहले आए थे मथुरा

एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे ही एक अभियान के दौरान स्थानीय ईंट भट्ठों पर तलाशी के दौरान पुलिस को वहां बांग्लादेशी नागरिकों के काम करने की जानकारी मिली। पूछताछ में 35 पुरुष, 27 महिलाएं और 28 बच्चों ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की है। ये तीन-चार माह पहले मथुरा आए थे।

ठेकेदार से पूछताछ जारी सभी बांग्लादेशी अपनी पहचान छिपाकर ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। चेकिंग के दौरान खाजपुर गांव में 40 बांग्लादेशी काम करते मिले। पकड़े गए बांग्लादेशियों से पूछताछ की गई तो बाजना स्थित एक अन्य ईंट भट्ठे पर 50 अन्य बांग्लादेशियों के काम करने की जानकारी मिली।

पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए कुछ लोग हाल ही में नौहझील बाजना में काम करने आए थे। पकड़े गए बांग्लादेशियों से एलआईयू और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​पूछताछ में जुटी हैं। ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button