
आईपीएल 2025 में, गुजरात टाइटंस एक महत्वपूर्ण सामाजिक जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। इस बार, टीम 22 मई को कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई में समर्थन दिखाने के लिए लैवेंडर रंग की जर्सी पहनने का निर्णय लिया है।यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि, खेल में ताकत ही नहीं, बल्कि किसी उद्देश्य के लिए खड़े होना भी महत्वपूर्ण है। टीम ने अपने प्रशंसकों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया है। लैवेंडर रंग को कैंसर जागरूकता का प्रतीक माना जाता है, और इस जर्सी के माध्यम से टीम न केवल जागरूकता फैलाना चाहती है, बल्कि उन लोगों को भी प्रेरित करना चाहती है जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल में किसी टीम ने सामाजिक मुद्दों पर इस तरह की पहल की है। गुजरात टाइटंस ने पहले भी अपनी जर्सी और मंच का उपयोग सामाजिक संदेश देने के लिए किया है। इस बार का कदम कैंसर से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आएगा।
एककदमश्रेष्ठभारतकी_और
अभिनवभारतन्यूज
NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़
www.abhinavbharatnews.com



