GujaratIndia

सड़क हादसे के बाद ब्रेन डेड बुजुर्ग के अंगदान से पांच लोगों को मिली नई जिंदगी:सुरत

सुरत शहर, जिसे अंगदान के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है, ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का परिचय दिया है। रामचौक, मोटा वराछा क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की सड़क दुर्घटना के बाद ब्रेन डेड हो जाने पर उनके परिवार ने अंगदान का निर्णय लिया, जिससे पांच लोगों को नया जीवन मिला।

दिनांक 26 मई 2025 की रात को, सोजित्रा परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य साइकिल चला रहे थे, जब वे मोटा वराछा के पास संतुलन खो बैठें और गिर पड़े। इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस द्वारा पास के पी.पी. सवाणी अस्पताल, सूरत ले जाया गया, जहां उन्हें अचेत अवस्था में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की जांच के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।

इस कठिन समय में जीवनदीप ऑर्गन डोनेशन फाउंडेशन की टीम ने परिजनों से संपर्क कर अंगदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। परिवार ने गंभीर विचार-विमर्श के बाद अंगदान का साहसिक और प्रेरणादायक निर्णय लिया।

परिवार के इस निर्णय से पांच लोगों को जीवनदान मिला , मरीज के लीवर, दोनों किडनी और दोनों आंखें सफलतापूर्वक जरूरतमंद मरीजों को दान की गईं।

सुरत एक बार फिर ‘अंगदाता शहर’ की उपाधि को सार्थक करता दिखा, जहां एक परिवार के त्याग और जागरूकता ने दूसरों के जीवन में रोशनी की लौ जला दी।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button