GujaratIndiaTech

बंगले में आग लगने से महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत : गुजरात

अहमदाबाद शहर में रविवार को एक बंगले में आग लगने से एक महिला और उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘ज्ञानदा आवासीय सोसायटी’ के एक मंजिला बंगले में रखे एयर कंडीशनिंग उपकरणों के कारण आग तेजी से फैली।

वासना थाने के निरीक्षक आर.एम पटेल ने बताया कि सरस्वती मेघानी (33) और उनके दो वर्षीय बेटे सौम्य की आग में जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग से बगल के घर को मामूली क्षति पहुंची तथा परिसर के बाहर खड़े चार पहिया वाहनों तक भी आग फैल गई।

अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश कडिया ने बताया कि अहमदाबाद के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों से दमकल की कम से कम 14 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि घर में कुछ एयर कंडीशनिंग उपकरण रखे हुए थे, और उनके कारण विस्फोट हुआ और आग तेजी से फैल गई।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button