India

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के इब्राहिमपुर गांव में रविवार 6,अप्रैल को देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है।

बताया जा रहा है कि जब आग लगी, उस समय कई मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे और ये लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हरिद्वार एसपी पंकज गैरोला ने बताया, “केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई और एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।”

देश में अप्रैल के महीने में ही तापमान बढ़ने के कारण आगजनी के मामले बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में भी आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। मध्य प्रदेश में ट्रेन में भी आग लगने की घटना हुई थी।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button