IndiaPolitics

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे। वे हवाई अड्डे से सीधे राजभवन गए।

डीजीपी नलिन प्रभात ने गृह मंत्री को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। ब्रीफिंग के समय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका मौजूद थे।

नाकेबंदी व सघन तलाशी अभियान
सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस व सीआरपीएफ ने आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर पहलगाम व आसपास के इलाकों में पूरी तरह नाकेबंदी कर दी। सभी अहम मार्गों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

आतंकियों ने की थी रेकी, मिली बाइक…
हमलावरों ने एक से सात अप्रैल तक इस इलाके की रेकी की। सुरक्षाबलों को घटनास्थल से कुछ दूर बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल मिली है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने इसका इस्तेमाल किया हो सकता है।

एनआईए करेगी जांच…
यह अब तक नागरिकों के ऊपर सबसे बड़ा हमला है। टीआरएफ वही आतंकी गुट है जो डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र में सक्रिय था। इसमें स्थानीय मददगारों के भी शामिल होने का शक है। हमले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) करेगी। >> पहलगाम में हमला : पेज 15

मृतकों में यह भी शामिल
महाराष्ट्र के दलीप जयराम, बीटन अधकेरी, अतुल श्रीकांत व संजय लखन, गुजरात के हिम्मत भाई, प्रशांत कुमार बलेश्वर, मनीश राजदान, रामचंद्रम व शलिंद्र कालपिया और अनंतनाग के सैयद हुसैन शाह। दो विदेशी : नेपाल के सुंदीप नवपने, यूएई के उधवानी रादीप कुमार।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button