BusinessGujaratIndia

ट्रांसमिशन टावर के गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई : द्वारका

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में मंगलवार को एक ट्रांसमिशन टावर के गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।खंभालिया पुलिस थाने के निरीक्षक भूपेंद्र सिंह सरवैया ने बताया कि मजदूर टावर के लिए ओवरहेड तार डाल रहे थे, तभी अचानक टावर चार लोगों पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने पास के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और उनकी पहचान की जा रही है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button