GujaratIndia

ऑटो-रिक्शा के ट्रक से टकराने से चार व्यक्तियों की मौत : गुजरात

गुजरात के मेहसाणा जिले में मंगलवार शाम एक ऑटो रिक्शा के ट्रक से टकराने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दीपुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कडी कस्बे के निकट राज्य राजमार्ग पर उस समय हुई जब सड़क पर गलत दिशा में चल रहा ऑटोरिक्शा एक ट्रक से टकरा गया।

कडी थाने के अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जो पाटन जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में तेज गति से चल रहा ऑटो-रिक्शा सड़क पर गलत दिशा में दिखाई दिया।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button