BusinessGujaratIndiaTech

गुजरात के सूरत जिले में एक दंपति और उनके 12 साल के बेटे ने कथित तौर पर तापी नदी में कूदकर जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।कामरेज थाना निरीक्षक ए डी चावडा ने कहा कि घटना बृहस्पतिवार रात को घटी।

उन्होंने कहा, ”प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शेयर बाजार में नुकसान और व्यक्तिगत ऋण चुकाने में असमर्थता के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। मृतकों की पहचान विपुल प्रजापति, उनकी पत्नी सरिता प्रजापति और उनके बेटे व्रज के रूप में हुई है। महिला का मानसिक समस्या का उपचार चल रहा था।”

चावडा ने कहा, ”परिवार बृहस्पतिवार रात को सूरत शहर के चौक बाजार इलाके में अपने घर से निकला और गलतेश्वर मंदिर के पास एक पुल से तापी नदी में कूद गया। आज सुबह एक राहगीर ने एक शव देखा और हमें सूचित किया।”

उन्होंने कहा, ”दमकल विभाग की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हमने पुल पर मिले एक बटुए में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की।”

भावनगर से सूरत में आकर बस गए विपुल प्रजापति का आय का कोई निश्चित स्रोत नहीं था और वह कारखानों में अस्थायी तौर पर काम करते थे।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button