Gujarat

गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा कस्बे के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें 36 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब 1 बजे गोधरा बाईपास रोड पर हुई, जिसमें व्यक्ति की तीन वर्षीय चौथी बेटी चमत्कारिक रूप से बच गई।

गोधरा तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक पी के असोदा ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक का अज्ञात चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया, ”राजेंद्र सिंह चौहान (36) अपनी चार नाबालिग बेटियों (3, 9, 12 और 13 साल) के साथ अपनी बाइक पर पंचमहल के घोघंबा तालुका में अपने पैतृक स्थान से सारंगपुर जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।”

असोदा ने बताया कि चौहान और उनकी तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथी बेटी दुर्घटना में घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, जो अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button