Gujarat

अहमदाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लगातार रोने से परेशान होकर मां ने अपने नवजात बेटे को भूमिगत पानी की टंकी में फेंक कर हत्या कर दी।पति ने दर्ज कराई शिकायत

मेघानीनगर थाने के निरीक्षक डीबी बसिया ने बताया कि करिश्मा बघेल ने पिछले शनिवार को दावा किया था कि उसका तीन माह का बेटा ख्याल नहीं मिल रहा है। उसके पति दिलीप ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

बच्चे को पानी की टंकी में फेंका

बसिया के अनुसार, सात अप्रैल को तलाशी के दौरान अंबिकानगर इलाके में महिला के घर की पानी की टंकी में बच्चे का शव मिला। इस मामले की गहराई से जांच करने पर पता चला कि बच्चे को पानी की टंकी में उसकी मां ने ही फेंका था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया है कि करिश्मा गर्भ के समय से ही शारीरिक रूप से परेशान थी। वह हमेशा कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत करती थी। परिवार के सदस्यों से कहती थी कि वह परेशान है, क्योंकि उसका बच्चा बहुत रोता है।

पुलिस ने जांच शुरू की

पूछताछ में आरोपित ने विरोधाभासी बयान दिए, जिससे संदेह पैदा हुआ। दावा किया कि बेटे को कमरे में छोड़कर वह बाथरूम चली गई थी। वापस लौटने पर उसे गायब पाया। अधिकारी ने कहा कि बच्चे को भूमिगत पानी की टंकी में पाए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button