अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 250 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट:गुजरात

भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अब सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. इसकी शुरुआत गुजरात से हो गई है. शुक्रवार को गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट से 250 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को ढाका डिपोर्ट किया गया.इस डिपोर्टेशन के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे.
यह कार्रवाई राज्य में लगातार बढ़ते अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक निर्णायक कदम मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक भारत में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे कई वर्षों से विभिन्न शहरों में बसे हुए थे. इन सभी को भारतीय नागरिकों की तरह दिखाने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड अन्य पहचान पत्रों का गलत इस्तेमाल किया गया था.
पिछले महीने गुजरात पुलिस सुरक्षा एजेंसियों ने सूरत, वडोदरा, राजकोट अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में अभियान चलाया था. इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया.
एककदमश्रेष्ठभारतकी_और
अभिनवभारतन्यूज
NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़
www.abhinavbharatnews.com



