BusinessGujaratIndiaPolitics

बनेगी देश की पहली कॉपरेटिव यूनिवर्सिटी अमित शाह कल करेंगे भूमिपूजन और शिलान्यास:गुजरात

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार (5 जुलाई, 2025) को देश की पहली राष्ट्रीय स्तर की कॉपरेटिव यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे.संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इस साल अंतरराष्ट्रीय कॉपरेटिव वर्ष मनाने का ऐलान किया है. अब जुलाई के पहले शनिवार (5 जुलाई, 2025) को अंतरराष्ट्रीय कॉपरेटिव दिवस मनाया जाएगा.

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी की भी उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुरलीधर मोहोळ, गुजरात सरकार के शिक्षा मंत्री ऋषिकेश पटेल और सहकारिता मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी, TSU के कुलपति डॉ. जेएम व्यास सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे.

गुजरात के आनंद जिले में बनने वाली इस यूनिवर्सिटी का नाम ‘त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी’ होगा. दरअसल, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश में पहली बार सहकारिता मंत्रालय बना है और सरकार का पूरा जोर ग्रामीण विकास को देखते हुए सहकारिता पर है.एक आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, दुनिया में 30 लाख कॉपरेटिव है. जबकि भारत में बनने वाली ये देश की पहली कॉपरेटिव यूनिवर्सिटी होगी. पैक्स के लिए भारत सरकार ने मॉडल बाय लॉस जारी किया है. इसके तहत 67,930 पैक्स का कंप्यूटराइजेशन हुआ है. इसके अलावा 18,183 डेयरी और फिशरी कॉपरेटिव रजिस्टर हुए हैं. देश में श्वेत क्रांति 2.0 के जरिए अगले 5 सालों में 50 फीसदी दूध के उत्पादन को बढ़ावा देना है.

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button