GujaratIndia

अनोखा रेलवे स्टेशन जो दो राज्यों में बंटा है:नवापुरा

कल्पना कीजिए, अगर आपको ट्रेन की टिकट एक राज्य से खरीदनी पड़े और ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे राज्य में जाना पड़े, तो कैसा अनुभव होगा। ऐसा ही एक अनोखा अनुभव हर दिन नवापुर रेलवे स्टेशन पर होता है, जहां ट्रेन का इंजन एक राज्य में होता है और गार्ड का डिब्बा दूसरे राज्य में।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर इस विशेष स्टेशन के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जो दो राज्यों में स्थित है? सूरत-भुसावल लाइन पर स्थित नवापुर स्टेशन, जहां स्टेशन के बीच में दो राज्यों की सीमा है। इस स्टेशन का आधा हिस्सा गुजरात में और आधा महाराष्ट्र में आता है। यह एकमात्र रेलवे स्टेशन है जो दोनों राज्यों के अंतर्गत आता है।

स्टेशन के एक छोर पर गुजरात का बोर्ड और दूसरे छोर पर महाराष्ट्र का बोर्ड लगा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि टिकट काउंटर महाराष्ट्र में है, जबकि स्टेशन मास्टर गुजरात की सीमा में बैठते हैं। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को गुजरात वाले हिस्से में जाना पड़ता है।

यहां एक बेंच भी है, जिसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में और आधा हिस्सा गुजरात में है, जिससे बैठने वालों को यह ध्यान रखना पड़ता है कि वे किस राज्य में बैठे हैं। इसके अलावा, इस स्टेशन पर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में अनाउंसमेंट होती है, ताकि दोनों राज्यों के यात्रियों को समझने में कोई कठिनाई न हो।

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button