IndiaPolitics

PoK में रहने वाले हमारे देश का हिस्सा, एक दिन साथ आएंगे: राजनाथ सिंह

मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पीओके में रहने वाले लोग भारत के ही हैं और हमें भरोसा है कि एक दिन वे हमारे साथ आएंगे।

दिल्ली में एक इवेंट को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत तो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता था। फिर भी हमने संयम बरता। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग हमारे अपने हैं। पीओके के अधिकतर लोग भारत के साथ एक कनेक्शन का अनुभव करते हैं। वहां रहने वाले कुछ ही लोग ऐसे हैं, जिन्हें भ्रमित किया जा सका है।

हमारा भरोसा है कि वे लोग एक दिन स्वेच्छा से भारत की मुख्यधारा में जरूर लौटेंगे। मैं जानता हूं कि वहां ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है, जो भारत के साथ जुड़ाव महसूस करती है। कुछ गिने-चुने लोगों को ही भटकाया गया है। पीओके में रहने वाले हमारे भाइयों की स्थिति वैसी ही है, जैसे महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी। महाराणा प्रताप की शक्ति सिंह को लेकर कही गई बात को भी दोहराते हैं- तब कुपंथ को छोड़ सुपंथ पर स्वयं चला आएगा। मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जाएगा। भारत हमेशा ही दिलों को जोड़ने की बात करता है।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारा ही अंग पीओके एक दिन स्वयं लौटकर कहेगा, मैं भारत हूं और वापस आया हूं। मेरा पक्का विश्वास है कि ऐसा होना है। पीओके की भारत से एकता इस देश की संप्रभुता, स्वतंत्रता और समृद्धि पर निर्भऱ करती है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने मेक इन इंडिया की भी बात की। उन्होंने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया। इन्होंने पूरी दुनिया को चौंका दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि ताकत के साथ संयम भी चाहिए। हमने पाकिस्तान के खिलाफ जंग में यह दिखा दिया। इसलिए बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन एक स्तर पर जाकर दूसरी तरफ से ही लगाई गई सीजफायर की गुहार को मान लिया।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button