IndiaPolitics

ऑपरेशन सिंदूर’ के समय जिला कंट्रोल रूम में था जासूस शकूर खान

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के PA शकूर खान के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शकूर खान की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शकूर खान जिला कंट्रोल रूम में ड्यूटी भी दे रहा था।

पाकिस्तान के लिए जसूसी के मामले में बीते एक महीने में जैसलमेर से यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जैसलमेर से मोहनगढ़ क्षेत्र से एक जासूस पकड़ा गया था।

जानकारी के अनुसार पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सालेह मोहम्मद के PA शकूर खान पर सुरक्षा एजेंसियों की लंबे समस से नजर थी। वह कई बार सरकार को जानकारी दिए बिना पाकिस्तान भी जाकर आया था। एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि शकूर खान के संबंध पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी और आईएसआई से हैं। इसके बाद राजस्थान की सीबी सीआईटी की एक विशेष टीम ने जैसलमेर से शकूर खान को गिरफ्तार कर लिया। शकूर खान सरकारी कर्मचारी है और वर्तमान में अपने गृह जिले जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में पदस्थापित है।

जैसलमेर में पिछले दिनों भी एक जासूस पठान खान पकड़ा गया था। वह भी सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान एजेंसी आईएसआई को भेज रहा था। इसके खिलाफ ऑफिशयल सीक्रेट एक्ट के तहत जयपुर में मामला भी दर्ज किया गया था। अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता भी लगा रही हैं कि क्या शकूर यहां किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव को जासूसी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। इसकी ठीक से जांच होकर जितने भी लोग उसके साथ जुड़े हैं, उन सब की जांच करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को अपने किए की सजा मिलनी चाहिए

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button