BusinessGujaratIndia

Instagram पर लिखा, ‘मैं कुछ नहीं हूं तेरे लिए’, फिर 23 साल की मॉडल ने की खुदकुशी…

सुरत शहर के नवसारी बाजार क्षेत्र स्थित कार्तिक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर रहने वाली 23 वर्षीय मॉडल अंजली वरमोरा ने 8 जून की रात अपने ही घर में पंखे से लटक कर जान दे दी. अंजली फ्रीलांस मॉडल के रूप में चार अलग-अलग स्टूडियो के साथ काम कर रही थी.

अंजली अपने माता और भाई के साथ रहती थी. पिता की मौत ढाई साल पहले एक दुर्घटना में हो गई थी. दो साल पहले उसकी सगाई हुई थी और शादी अगले साल तय थी. खुदकुशी की रात अंजली ने अपने फियांसे से भी बातचीत की थी. उसने बताया कि अंजली तनाव में नहीं लगी और उसने मिलने को भी कहा था..

अंजली ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दो भावनात्मक स्टेटस डाले थे. एक स्टेटस में लिखा था कि “जो प्यारा था, वही चला गया, वो खटक रहा है.” अंतिम स्टेटस में लिखा था “आज तो अफसोस कर ही दिया है कि मैं कुछ नहीं हूं तेरे लिए.”

इस घटना पर डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. अंजली का मोबाइल एफएसएल भेजा गया है. सीडीआर और आईडीआर की जांच की जा रही है कि आखिरी बार उसने किससे बात की. जिन स्टूडियो के साथ वह जुड़ी थी, उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि फाइनेंशियल तनाव, व्यक्तिगत रिश्तों और सोशल मीडिया एक्टिविटी समेत हर पहलू की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना के मूल कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा.

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button