GujaratIndia

अब ये क्या सच है??युवक ने महिला पर यौन शोषण का आरोप लगाया?:गुजरात

गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) में एक महिला के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करने की मांग की है।शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह 16 वर्ष का था, तब उससे पांच साल बड़ी एक लड़की ने उसे धोखे में डालकर होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़ित का आरोप है कि जब वह बड़ा हुआ, तो लड़की ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा और पैसे भी ठगे। अब वह किसी और से शादी कर चुकी है।

अब 22 वर्ष के हो चुके इस युवक ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। सीडब्ल्यूसी ने पुलिस को मामले की जानकारी जुटाने के लिए कहा है। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई, इसलिए उसने CWC का सहारा लिया।

एक प्रमुख फर्जीनर कंपनी में डिजाइनर कारपेंटर के रूप में काम करने वाले इस व्यक्ति ने बताया कि आरोपी महिला उससे उम्र में पांच साल बड़ी है। उनकी पहली मुलाकात दिसंबर 2015 में एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई थी, और इसके बाद वे उत्तर गुजरात के एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी मिले।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि महिला ने उसका नंबर लिया और बाद में शादी का प्रस्ताव रखा। जब उसने अपनी नाबालिग स्थिति का जिक्र किया, तो महिला ने कहा कि वह उसके बड़े होने का इंतजार करेगी। इसके बाद दोनों मिलने लगे। शिकायतकर्ता के वकील अरविंद कुंत ने कहा कि महिला होटल में बुकिंग करती थी और नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाती थी। इसके बाद उसने नर्सिंग कोर्स के लिए पैसे मांगे और एक सरकारी नौकरी के लिए 5 लाख रुपए लिए। युवक का कहना है कि महिला ने छह महीने पहले किसी और से शादी कर ली और उसे ठगने की साजिश का खुलासा किया। CWC के चेयरमैन परेश काकाडिया ने कहा कि उन्होंने पुलिस से और जानकारी की मांग की है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button