GujaratIndia

हाईकोर्ट,एक जिला अदालत और एक स्कूल को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी:गुजरात

तलाशी के बाद पुलिस धमकी को फर्जी बताया अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात हाईकोर्ट, एक जिला अदालत और एक स्कूल को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। इसके बाद अधिकारियों ने इन परिसरों की गहन तलाशी की।

बाद में यह धमकी फर्जी साबित हुई। शहर के सोला थाने के निरीक्षक के.एन. भुकन ने बताया कि रेने जोशिल्दा के नाम से एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब आठ बजे हाईकोर्ट के आधिकारिक आईडी पर एक ईमेल भेजा, जिसमें दावा किया गया कि अदालत भवन में तीन विस्फोटक (आईईडी) रखे गए हैं। एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) की कर्मचारी जोशिल्दा को हाल ही में बम की धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में चेन्नई से गिरफ्तार किया गया था।

भुकन ने बताया कि मेल मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसी तरह जोन- 2 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जगदीश बांगरवा ने बताया कि एक धमकी भरा ईमेल राजकोट के जिला एवं सत्र अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी प्राप्त हुआ था। मौके पर पुलिस बल पहुंचे और परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके अलावा वडोदरा में एक ‘रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स’ के अंदर स्थित स्कूल को सुबह धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। यहां छात्रों को बाहर निकालने के बाद ली गई तलाशी में उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button