GujaratIndiaPolitics

योग दिवस पर गुजरात ने रचा इतिहास, कोबरा पोज में बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…

गुजरात ने अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉड बना है. राज्य में 2121 लोगों ने एक साथ योग में कोबरा पोज किया और यह रिकॉर्ड बनाया. इसकी जानकारी देते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक न्यायाधीश रिचर्ड स्टनिंग ने दी.

उन्होने कहा, ‘आज का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सबसे ज्यादा लोगों द्वारा एक साथ योग में कोबरा पोज करने का था. हमने एक नियम बनाया था कि हर किसी को ये आसन कम से कम एक मिनट तक करना होगा और कम से कम 250 प्रतिभागी होने चाहिए. लेकिन इसमें 2185 लोगों ने हिस्सा लिया और 2 मिनट 9 सेकंड तक योगासन किया. हालांकि 64 प्रतिभागियों को गिनती से बाहर करना पड़ा. लेकिन 2121 योगासन को सही तरह से कर राज्य के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करवाया. रिकॉर्ड्स ने इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई, और इसे एक अद्भुत उपलब्धि बताया.

गुजरात में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 17 नगर निगमों, 18,226 ग्राम पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी उपस्थित थे.

(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button