GujaratIndiaWeather

सिर्फ दो दिन की बारिश में हाई अलर्ट पर 11 डैम 18 की मौत:गुजरात

गुजरात में मानसून शुरू हुए अभी दिन हुए हैं और राज्य के 11 डैम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें, 13 डेम को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के 206 डैमों में से 9 डैम पूरी तरह से 100% भर चुके हैं, जबकि 25 डेमों में 70% से 100% के बीच पानी जमा हो चुका है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के 227 तालुकाओं में बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश बोटाद, सुरेंद्रनगर, जामनगर और भावनगर जिलों में दर्ज की गई है। अब तक भारी बारिश के कारण राज्य में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 12 और एसडीआरएफ की 22 टीमें तैनात की गई हैं। मंगलवार को गढ़ड़ा में बाढ़ के पानी में फंसे 18 लोगों का दिल दहला देने वाला रेस्क्यू समेत अब तक राज्य में कुल 139 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

सुखभादर डेम के 4 गेट खोले

वहीं, बोटाद की भादर नदी पर स्थित सुखभादर डैम के ओवरफ्लो होने के कारण उसके 4 गेट खोलने पड़े। राज्य के 8 तालुकाओं में भारी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण राज्य में 193 रोड बंद करनी पड़ीं, जिनमें नेशनल, स्टेट, पंचायत और आर एंड बी की सड़कें शामिल हैं। एसटी (State Transport) की 194 ट्रिप्स भी कैंसिल करनी पड़ीं। गुजरात में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, दीव, दमन और दादरा नगर हवेली में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button