
एक ईमेल के जरिए गुजरात हाईकोर्ट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। परिसर की गहन जांच के बाद ये सूचना फर्जी निकली। जोन-1 के प्रभारी पुलिस उपायुक्त (DCP) सफीन हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने दोपहर लगभग 11.45 बजे गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) के आधिकारिक आईडी पर दावा करते हुए अदालत भवन में शाम को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (improvised explosive device) से विस्फोट होने संबंधी ईमेल प्राप्त हुई।
हसन ने बताया कि संदेश भेजने वाले ने धमकी दी थी कि शाम को गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat High Court) की एक इमारत में आईईडी विस्फोट होगा। इसके बाद धमकी के बारे में पता चलने पर स्थानीय पुलिस बम निरोधक दस्ते की छह टीम के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही सूचना के अनुसार तलाशी अभियान शुरू की गई।
‘अदालत का सत्र रद्द’
डीसीपी ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस ने अहमदाबाद के सरखेज-गांधी राजमार्ग (Sarkhej-Gandhi Highway) पर स्थित परिसर की गहन जांच की। जिसमें सभी अदालती इमारतें, चैंबर, पार्क की गई गाड़ियां और आने-जाने वाली कारें शामिल थीं। हालांकि, परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। साथ ही एहतियात के तौर पर गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सोमवार को अदालत का दूसरा सत्र रद्द कर दिया।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



