
हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार से लगभग 1 किलोमीटर पूरब राजमार्ग संख्या 34 पर स्थित गड़वा मोड़ के पास आने-जाने वाले राहगिरों से जबरदस्ती पैसा वसूलने के आरोप में नौ गुजराती युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वा मोड़ के पास के कुछ राहगिरों ने पुलिस को सूचना दिया कि कुछ युवतियां लोगों से जबरदस्ती धन वसूली कर रही हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह के साथ महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने युवतियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस के आने के बाद भी विरोध करने लगी।
पुलिस टीम ने गुजरात की रहने वाली नौ युवतियों 20 वर्षीय पूजा बारोत, 19 वर्षीय अंजलि, 22 वर्षीय टीना, 20 वर्षीय खुशी बारोत, 21 वर्षीय अनु बारोत, 21 वर्षीय कोमल, 23 वर्षीय रेनू, 19 वर्षीय अंजली, 18 वर्षीय कोमल निवासीगण चारमालिया, बटवा अहमदाबाद, गुजरात के खिलाफ अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया।
एककदमश्रेष्ठभारतकी_और
अभिनवभारतन्यूज
NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़
www.abhinavbharatnews.com



