GujaratIndiaTech

गुजरात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया…

गुजरात पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरोह के साइबर अपराधियों ने सूरत के तीन लोगों द्वारा कमीशन के आधार पर उन्हें उपलब्ध कराए गए 89 बैंक खातों का उपयोग करके छह महीने में 1,455 करोड़ रुपये उड़ा लिये।

उधना थाने के निरीक्षक एसएन देसाई ने बताया कि यह खुलासा तब हुआ जब 28 मई को कीरत जादवानी, मीत खोखर और मयूर इटालिया को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से विभिन्न व्यक्तियों को जारी किए गए 21 डेबिट कार्ड, 30 चेक बुक और छह पैन कार्ड बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि उधना में वाहनों की नियमित जांच के दौरान उनके एक साथी को विभिन्न कंपनियों के पैन कार्ड और स्टाम्प के साथ पकड़े जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

देसाई ने कहा, ”हमने पाया कि तीनों ने व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करने वाले लोगों के दस्तावेजों का उपयोग करके 165 बैंक खाते खोले थे। उन्होंने डिजिटल गिरफ्तारी, हवाला हस्तांतरण, कार्य धोखाधड़ी, सट्टेबाजी, शेयर बाजार धोखाधड़ी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और ओटीपी धोखाधड़ी जैसे अपराधों के लिए साइबर अपराधियों को इन खातों तक पहुंच प्रदान की।”

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button