IndiaSports

आई पी एल मे रोहित शर्मा 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने…

रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। शुक्रवार को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की पारी के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

एलिमिनेटर जैसे अहम मैच में बैटिंग के लिए उतरे रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था और 81 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत रोहित विराट कोहली के बाद आईपीएल में 7,000 रन पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

रोहित ने 50 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली। रोहित का यह आईपीएल का 47वां अर्धशतक था। इस पारी के दौरान 43वां रन बनाते ही रोहित ने 7,000 रन का जादुई आंकड़ा छू लिया। उन्होंने अपने 271वें मैच की 266वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की।

इस पारी के दौरान रोहित के बल्ले से चार छक्के निकले। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के आईपीएल में अब 302 छक्के हो गए हैं। आईपीएल इतिहास में 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज और ओवरऑल क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। गेल 357 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2008 से अब तक आरसीबी के लिए खेलते हुए 266 मैचों की 258 पारियों में आठ शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,618 रन बनाए हैं।

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button