GujaratIndiaPolitics

ऑपरेशन सिंदूर के पराक्रम का स्वागत, तिरंगा यात्रा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री

भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों के पराक्रम का स्वागत किया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के विधानसभा क्षेत्र घाटलोडिया क्षेत्र में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया।

लपकामण गांव से प्रारम्भ हुई रैली अडाणी शांतिग्राम पहुंची।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री इस दौरान खुली जीप में सवार रहकर रैली में भाग लिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पूरे रास्ते अभिनंदन किया। बाइक रैली में लपकामण, लीलापुर, खोडियार व आसपास के गांवों के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और ग्रामीणों ने भारतीय सेना की वीरता का पुष्पों से स्वागत किया। इस रैली में अहमदाबाद जिला विकास अधिकारी विदेह खरे, विभिन्न गांवों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button