
जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में कुछ दिनों पूर्व मिहिर देसाई की मेलबर्न के बरवूड क्षेत्र में उसके ही रूममेट ने छुरा मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के करीब 10 दिनों बाद युवक का शव शनिवार को उसके घर पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया के गुजराती समाज और मिहिर के दोस्तों ने करीब 14 लाख रुपये इकट्ठा कर शव को भारत भेजा है।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



