
गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में शनिवार को एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। इस पर काबू पाने के लिए सेना की भी मदद ली गई। ध्रांगध्रा इलाके में स्थित पेपर मिल में हुई घटना में किसी के हताहत होने सूचना नहीं है।
आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने आग बुझाने में सेना की मदद मांगी। सूचना मिलते ही सेना की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। लगभग 70 से 80 सैन्य कर्मियों ने अग्निशमन उपकरणों के साथ कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। वहां फंसे सभी लोगों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
ध्रांगध्रा तालुका पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के अभियान में भारतीय सेना के कर्मियों के साथ-साथ सुरेंद्रनगर और ध्रांगध्रा फायर स्टेशनों की चार दमकल गाड़ियां और टीमें भी शामिल थीं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



