GujaratIndia

40 यात्रियों से भरी बस के ट्रक से टकराने पर 7 की मौत…

गुजरात के कच्छ से खबर आई है कि एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। ये एक्सीडेंट इतना भयानक था कि गाड़ी चकनाचूर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बस में 40 लोग सवार थे।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 7 लोगों के मौत की खबर आई है और कई लोग घायल हुए हैं। कहा ये भी जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

7 लोगों की मौत कई घायल

ये हादसा गुजरात के कच्छ में हुआ जिसमें एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। बस में 40 लोग सवार थे जिसमें से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। पुलिस को इसकी सूचना मिली और आनन-फानन में घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

सड़क पर दिखे शव

हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद के जो फोटो सामने आए हैं वो दिल दहला देने वाले हैं। सड़क पर लाशें ही लाशें दिखाई दीं जिन्हें देख किसी का भी मन विचलित हो सकता है। वहीं बस की हालत इतनी खराब है कि वो पूरी तरह से डैमेज हो चुकी है।

इस एक्सीडेंट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि भयानक हादसे के बाद सड़क पर शव बिखरे पड़े हैं। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ दिखाई दी जो घायलों की मदद करते नजर आए। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है(www.abhinavbharatnews.com)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button