GujaratIndia

बाइक से उछलकर गिरा तो गड्ढे में समा गया शख्स…

गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर कोई भी घबरा जायेगा. दरअसल, वीडियो एक गली के अंदर छोटे से तिराहे का है. यहां बीच में एक बड़ा गड्ढा है और उसके चारों ओर पतली लकड़ी से बैरिकेड लगा दिया गया है.

लोग किसी तरह से उसके पास से संभलकर गुजर रहे हैं. रोड के बीचोबीच गड्ढा होने की वजह से वहां से जा रहे एक व्यक्ति की बाइक अचानक स्लिप हो जाती है और वह सीधा गड्ढे में जा गिरता है.

इसके बाद युवक को गिरता देख आसपास के लोग दौड़कर आते हैं और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालते हैं. हादसा डभोई में नगरपालिका के खोदे गड्ढे के चलते हुआ. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

सीवर लाइन के लिए खुदे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है(www.abhinavbharatnews.com)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button