GujaratIndiaWeather

28 जून तक समुद्र में जाने पर रोक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट:गुजरात

गुजरात में अगले सात दिनों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. अहमदाबाद मौसम विभाग के वैज्ञानिक अशोक कुमार दास के अनुसार, दक्षिण गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली, महीसागर, वडोदरा, दाहोद, भरूच, नर्मदा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं अमरेली, जामनगर, साबरकांठा, अरवल्ली, गांधीनगर, खेड़ा, आनंद, पंचमहाल और छोटाउदेपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 25 जून को साबरकांठा, अरवल्ली, महीसागर, पंचमहाल, दाहोद, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा. 26 जून को बनासकांठा और साबरकांठा तथा 27 जून को साबरकांठा और अरवल्ली में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

अगले सात दिनों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. साथ ही मछुआरों को 28 जून तक समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है. गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक राज्य में औसतन 21 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. सबसे अधिक बारिश सौराष्ट्र में 26.33 प्रतिशत दर्ज की गई है.

हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है

डेम की स्थिति की बात करें तो सरदार सरोवर डेम में 166889 एमसीएफटी जल संग्रह हो चुका है. राज्य के 206 डेम में से 11 डेम पूरी तरह भर चुके हैं, 27 डेम 70 प्रतिशत से अधिक भरे हैं. वर्तमान में 15 डेम हाई अलर्ट, 12 अलर्ट और 11 डेम वार्निंग स्थिति में हैं.

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button