IndiaSports

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी

2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है. मिनी वर्ल्ड कप के नाम से मशहूर यह टूर्नामेंट करीब आठ साल बाद खेला जा रहा है.

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1998 में की थी. आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में खेली गई थी. तब पाकिस्तान ने खिताब जीता था. इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है और टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी. यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, मैच का टॉस दोपहर दो बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत ढाई बजे से होगी. हाल ही में पाकिस्तान में ट्राई सीरीज खेली गई थी, जिसमें पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने हिस्सा लिया था. कीवी टीम ने इस ट्राई सीरीज को अपने नाम किया था. उन्होंने फाइनल में रिजवान सेना का मात दी थी.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची पिच रिपोर्ट

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इसी मैदान पर पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 353 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. एक बार फिर चेज़ करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा रहेगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, मैच प्रिडिक्शन

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है. 60-40 का मैच है. पाकिस्तान की टीम को घरेलू कंडीशंस का फायदा मिल सकता है.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और हारिस रऊफ.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी और विल ओ’रूर्के.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button