Gujarat

12:29 PM: Live Cricket Score Today, India vs England 2nd ODI 2025

07:35 PM: भारत को पहला झटका जैमी ओवरटन ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को बोल्ड किया। युवा बल्लेबाज 52 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया।
पहले विकेट के लिए गिल और रोहित के बीच 136 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अब विराट कोहली उतरे हैं।
07:29 PM: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 45 गेंदों में अपने वनडे करियर का 15वां पचासा पूरा किया है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 114/0 है।
07:02 PM: रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 30 गेंदों में अपने वनडे करियर का 58वां अर्धशतक पूरा किया है। इस दौरान शुभमन गिल भी उनका भरपूर साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच 70+ रनों की साझेदारी हो चुकी है।
06:50 PM: 27 मिनट बाद एक बार फिर मुकाबला शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर पहुंच चुके हैं।
06:18 PM: भारत बनाम इंग्लैंड मैच में फ्लड लाइट बाधा बनी हुई है। 6:13 बजे फ्लड लाइट खराब होने के कारण मैच रुका, इसके बाद 6:16 पर आई फिर 6:17 पर फिर चली गई। 6:19 पर फिर लाइट आई लेकिन 6:21 पर फिर चली गई।
06:14 PM: 6:13 बजे मैच को बीच में रोका गया। इसका कारण फ्लडलाइट का खराब होना है। मैदान पर कम रोशनी की वजह से खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कत होती है। छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत का स्कोर 47/0 है। रोहित 29 और गिल 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
06:09 PM: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 267 मैचों में 333* छक्के दर्ज हो गए हैं। हिटमैन आज जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 16 गेंदों में 27 रन बना लिए हैं। वहीं शुभमन गिल 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 40/0 है।
05:53 PM: भारत की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
05:15 PM: इंग्लैंड ने बेन डकेत और जो रूट के अर्धशतकों की मदद से भारत को जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने 49.5 ओवर में 304 रन बनाए। भारत के लिए अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी और फिल सॉल्ट तथा डकेत ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। डकेत ने 65 रन बनाए, जबकि पिछले कुछ समय से वनडे में फॉर्म के लिए जूझ रहे जो रूट ने 69 रनों की पारी खेली।

रूट और डकेत के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों पर 41 रन बनाए जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। शुरुआत में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया, लेकिन अंत में उसके विकेट गिरते रहे जिससे भारत रन गति में लगाम लगाने में सफल रहा। हालांकि, इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम 300 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इंग्लैंड के लिए सॉल्ट ने 26 रन, हैरीब्रूक ने 31 रन, कप्तान जोस बटलर ने 34, आदिल राशिद ने 14, जैमी ओवरटन ने छह और गस एटकिंसन ने तीन रन बनाए।

भारत के लिए जडेजा के अलावा मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या और डेब्यू करने वाले वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिले।
05:07 PM: आदिल राशिद रन आउट होकर आउट हो गए हैं जिससे इंग्लैंड ने 297 के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। राशिद पांच गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।
04:57 PM: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गस एटकिंसन को आउट कर इंग्लैंड को सातवां झटका दिया। एटकिंसन सात गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। शमी का इस मैच का यह पहला विकेट है।
04:46 PM: जडेजा ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए अपना इस मैच का तीसरा विकेट लिया और जैमी ओवरटन को अपना शिकार बनाया। ओवरटन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। ओवरटन 10 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए।
04:39 PM: रवींद्र जडेजा ने जो रूट को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। रूट अर्धशतक लगाकर 72 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए। रूट ने अपनी पारी के दौरान छह चौके लगाए। जडेजा का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। इंग्लैंड ने 43 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 250 रन बना लिए हैं।
04:19 PM: हार्दिक पांड्या ने जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है। बटलर 35 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने 219 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। जो रूट हालांकि, अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब उनका साथ देने लियाम लिविंगस्टोन उतरे हैं।
04:16 PM: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। रूट ने 60 गेंदों पर पचासा लगाया, जो उनका 40वां अर्धशतक है। इंग्लैंड का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। क्रीज पर रूट के अलावा कप्तान जोस बटलर भी मौजूद हैं।
04:04 PM: जो रूट और कप्तान जोस बटलर की अच्छी साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने 35 ओवर की समाप्ति तक 200 रन पूरे कर लिए हैं। रूट धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं और 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनके साथ बटलर भी 22 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
03:35 PM: हर्षित राणा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे हैं। शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़कर ब्रूक को आउट किया जो 52 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए।
03:33 PM: हैरी ब्रूक और जो रूट क्रीज पर डटे हुए हैं जिससे इंग्लैंड का स्कोर 29 ओवर बाद 160 रन के पार पहुंच गया है। 29 ओवर बाद इंग्लैंड ने दो विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। रूट 33 रन और ब्रूक 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
03:09 PM: 23 ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। इससे पहले वरुण ने फिल सॉल्ट और जडेजा ने बेन डकेट को आउट किया था। सॉल्ट 26 रन डकेट 65 रन बनाकर आउट हुए थे।
02:48 PM: रवींद्र जडेजा ने बेन डकेत को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। डकेत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अर्धशतक लगाया। डकेत 56 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने 16 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर जो रूट के साथ हैरी ब्रूक मौजूद हैं।
02:24 PM: डेब्यू कर रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भारत को आखिरकार पहली सफलता दिलाई। वरुण ने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को आउट किया जो बेन डकेत के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी निभा रहे थे। सॉल्ट 29 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही सॉल्ट और डकेत के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी का अंत हुआ।
02:22 PM: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेत ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। डकेत ने सॉल्ट के साथ मिलकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई और उसका स्कोर 80 रन के पार पहुंच गया है।
02:11 PM: सॉल्ट और डकेत ने पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी कर ली है। इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई है और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा है। नौ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी
नुकसान के 66 रन है।
01:54 PM: बेन डकेत और फिल सॉल्ट ने इंग्लैंड को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने अब तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल करने नहीं दी है। इंग्लैंड ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। डकेत 27 रन और सॉल्ट छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
01:32 PM: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। उसके लिए फिल सॉल्ट और बेन डकेत पारी की शुरुआत करने उतरे हैं, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं।
01:07 PM: भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।
01:02 PM: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। मार्क वुड, गस एटकिंसन और जैमी ओवरटन को एकादश में शामिल किया गया है। भारत ने दो बदलाव किए हैं। यशस्वी जायसवाल की जगहविराट कोहली की टीम में वापसी हुई है, जो पिछले मैच में घुटने में सूजन के कारण नहीं खेले थे। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू का मौका दिया गया है।
12:47 PM: स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दूसरे वनडे मुकाबले से इस प्रारूप में डेब्यू करेंगे। वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद अंतिम समय में उन्हें वनडे टीम में जगह दी गई थी। वरुण पहले मैच में नहीं खेले थे, लेकिन उन्हें अब डेब्यू करने का अवसर मिल गया। टॉस से पहले वरुण को अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने डेब्यू कैप पहनाई।
12:45 PM: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि करते हुए बताया था कि विराट कोहली दाहिने घुटने के दर्द से उबर चुके हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खेलने के लिए फिट हैं। कोहली नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच से बाहर रहे थे। बल्लेबाजी कोच से पहले भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि कोहली फिट हैं और वह दूसरे मैच में खेलेंगे।
12:34 PM: कोहली ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और वह इस प्रारूप में 14000 रन पूरे करने से केवल 94 रन दूर हैं। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो फिर वह सचिन तेंदुलकर (18,426) और कुमार संगकारा (14,234) के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली की तरह कप्तान रोहित भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह पहले वनडे में केवल दो रन बना पाए थे।मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 64 रन बनाने के बाद किसी भी प्रारूप में अर्धशतक नहीं लगाया है। अगर रोहित दूसरे वनडे में भी रन नहीं बना पाते हैं तो उनकी फॉर्म और भविष्य को लेकर आशंकाएं पैदा हो जाएंगी।
12:33 PM: भारत ने नागपुर में खेले गए पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था और उनका रन बनाने का संघर्ष जारी रहा था। वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली घुटने में चोट के कारण इस मैच नहीं खेले थे। अब दूसरे वनडे में नजरें रोहित की फॉर्म और कोहली की फिटनेस पर रहेंगी।
12:29 PM: Live Cricket Score Today, India vs England 2nd ODI 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पहले मैच में जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम की नजरें अजेय बढ़त हासिल करने पर टिकी हैं। भारतीय टीम कटक में हो रहे इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने उतरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button