
गांव उटावड़ स्थित ईंट-भट्ठे पर 590 बांग्लादेशियों की पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इनके नाम-पते और पहचान का ब्यौरा तैयार कर वापस बाग्लादेश भेजा जाएगा। इन्हें उटावड़ से दिल्ली और वहां पश्चिम बंगाल भेजकर बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।
उटावड़ थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्तचर शाखा विभाग से सूचना मिली कि उटावड़ ईंट भट्ठे पर अवैध तरीके से बांग्लादेशी (रोहिग्यां) रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा माराकर बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे 10 साल पहले बांग्लादेश से भारत आए थे। इन्होंने गैर कानूनी तरीके से सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया। भारत के विभिन्न राज्यों में होते हुए राजस्थान में आकर मेहनत मजदूरी करने लगे। राजस्थान में बांग्लादेशियों की पहचान कर डिपोर्ट किए जाने के डर से रेवाड़ी आकर रहने लगे। वे 15 दिन पहले उटावड़ में आए थे। उटावड़ में आने से पहले उन्होंने भट्ठा मालिक से बात की और उसने रहने के लिए ईंटों का मकान बनाकर दिया। वे भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते हैं। इनमें महिला, पुरूष और उनके बच्चे भी शामिल है। इनके पास पहचान के डाक्यूमेंट फर्जी थे। पुलिस के अनुसार सभी की पहचान कर ली गई है। दिल्ली भेजने के लिए डाक्यूमेंट तैयार किए और एसडीएम हथीन को सूचना भेज दी गई है। एसडीएम के हवाले से बताया गया कि डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। इनके अलावा उपमंडल में और कहीं बांग्लादेशी मिलेंगे उन्हें भी डिपोर्ट किया जाएगा।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



