GujaratIndia

सचिन इलाके में बैंक में दिनदहाड़े डकैती बंदूक की नोक पर लूटे 4.75 लाख रुपये:सुरत

सुरत के सचिन इलाके में मंगलवार दोपहर बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक में बंदूक की नोक पर करीब 4.75 लाख रुपये की लूट की वारदात ने शहरवासियों को दहला दिया। घटना करीब दोपहर 12:30 बजे घटी, जब एक अज्ञात व्यक्ति बैंक में दाखिल हुआ और हथियार दिखाकर कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर नकदी लूट ली।

गवाहों के अनुसार, आरोपी ने सफेद टोपी पहन रखी थी और बैंक में घुसते ही सीधे कैश काउंटर की ओर बढ़ा। वहां मौजूद दो कर्मचारियों को उसने पिस्तौल दिखाकर धमकाया और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद काउंटर से 4.75 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया। पूरी लूट महज कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई, जिससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सचिन पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और पांच टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शहर के सभी मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है।

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button