वापी में गोदाम में भीषण आग…

गुजरात के औद्योगिक नगर वापी में एक बार फिर भीषण आग की घटना सामने आई है. इस बार आग वापी के करवड़ इलाके में स्थित कबाड़ गोदाम में लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक गोदाम से फैलते हुए कुल 10 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया.आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने के लिए 10 से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात की गईं.
दमकल कर्मियों को सुबह-सुबह लगी इस आग को काबू में करने में घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि, आग के फैलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घबराए हुए थे. चिंता की बात यह है कि जिस इलाके में यह गोदाम स्थित है, वह रिहायशी इलाका भी है.
आग की लपटों के बाद लोगों में दहशत
आग की लपटों और धुएं के कारण वहां रहने वाले लोग बहुत डर गए थे. इससे साफ है कि इस तरह के कबाड़ गोदामों को रिहायशी इलाकों से दूर होना चाहिए. कबाड़ गोदामों में आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. साथ ही इनसे प्रदूषण भी बढ़ता है, जिससे स्थानीय निवासियों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बना रहता है.
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है(www.abhinavbharatnews.com)



