India

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन नाबालिग समेत चार आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को आंजाम दिया गया है.

मामले में सात आरोपी हैं. आरोप है कि इन्होंने बारी-बारी से रेप किया है. पीड़िताओं और परिजनो ं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार, थाना हट्टा क्षेत्र के एक गांव की चार लड़कियां एक युवक के साथ शादी समारोह से लौट रही थीं. उनका घर शादी वाले गांव से चार किमी दूर गांव में था. उस दौरान रात के 1-2 बजे हुए थे.

साथ में मौजूद युवक को पीटकर भगाया

इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार सात आरोपियों ने उनका पीछा किया. लड़कियों के साथ मौजूद लड़के ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे डरा-धमका और पीटकर भगा दिया. इसके बाद आरोपी युवतियों को दूर जंगल में ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया. इनमें नाबालिग पीड़िता 14,15 और 16 वर्ष की हैं. वहीं, बालिग युवती 21 वर्ष की है.

पीड़िताओं की बिगड़ी तबीयत

सभी आरोपी लड़के एक ही गांव के थे, जिनकी पीड़िताओं ने पहचान कर ली. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक आरोपी को पुलिस ने अभिरक्षा में रखा है. कुछ पीड़ित लड़कियों की तबीयत भी बिगड़ी है, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button