India

मदरेसा घोटाला :उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जांच के दौरान 219 मदरसे कागजों पर चलते पाए गए. इसके बाद जिले के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने रविवार को बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की जांच में पता चला था कि 219 मदरसे सिर्फ कागजों पर चल रहे थे और उनका कोई अस्तित्व नहीं है.

EWO की शिकायत के बाद जिले के 22 थानों में कुल 219 मदरसा संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य कई आरोपों में मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने बताया कि मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा एंट्री के दौरान पाई गई गड़बड़ी के आधार पर की गई जांच में शुरू में 313 ऐसे मदरसों की पहचान की गई थी, जो मानक के अनुरूप नहीं थे. सरकार से साल 2017 में की गई शिकायत के बाद एसआईटी जांच हुई, जिसमें यह भी पता चला कि इनमें से 219 मदरसे पूरी तरह से अस्तित्वहीन हैं.

मामले को लेकर 22 थानों में FIR दर्ज

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले की जांच EWO के जरिए की गई थी, जिसमें पाया गया कि इन मदरसों के मैनेजमेंट ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई मदों में सरकारी पैसा लिया था. EWO के इंस्पेक्टर कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह की शिकायत पर पहली 6 फरवरी को FIR कंधरापुर थाने में दर्ज की गई थी. इसके बाद शहर कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, मुबारकपुर और निजामाबाद समेत कुल 22 थानों में मामले दर्ज किए गए.

219 मदरसों के लिए सरकारी पैसा

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने आगे बताया कि मामलों की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. जिन मदरसा संचालकों ने फेक डॉक्यूमेंट्स के जरिए सरकारी पैसा हासिल किया. अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 219 ऐसे मदरसों के लिए पैसा लिया, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है यानी वह मदरसे जमीन पर नहीं है, लेकिन उन्हें डॉक्यूमेंट्स में दिखाया गया है.
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button